Posts

Gunhegaron Ko Dene Sahara Lyrics - Gospelactous

   गुनहगारों को देने सहारा  आया चरनी में तारणहारा  येशु प्यारा मसीहा हमारा  आया जग का खेवनहार  १. मैदानों में दूतों ने गाया  पैगाम ख़ुशी का सुनाया  पैदा हुआ है येशु हमारा  मरियम की आखों का तारा  आया चरनी में तारणहारा  २. मैदानों में करते रखवाली  चमकी रोशिनी खूब निराली  पैदा हुआ है  येशु जलाली  मरियम की आखों का तारा  आया चरनी में तारणहारा  ३. सोना , मुर्र , लोबान चढ़ाने  अपने मुंजी को शीश नवाने  सारे भूखे और प्यासों का प्यारा  आया चरनी में तारणहारा  ४. तुम भी जाकर नज़र चढ़ाओ  दिल के दाग मसीह को दिखाओ  सारे भूखो और प्यासों का प्यार  आया चरनी में तारणहारा 

Bethlehem Ki Choti Nagariya - Lyrics - Gospelactous

  बेथलेहम की छोटी नगरिया  सूनी पड़ी थी जिस रात  खुदा ने भेजी , चरनी में नजात  दूर हुआ तब सब अँधियारा  १. दूर से जग मग दूर से  जग मग चमक रहा है  उसका प्यारा नूर आया  तू जग में जन्म लेने  देने हमको नजात  दूर हुआ तब सब अँधियारा  २. देखो हमसे कह रहा है  सुबह का प्यारा तारा  आया मसीहा मुक्तिदाता  देने सबको नजात  दूर हुआ तब सब अँधियारा 

Jagat Me Aaya Hai Taranhara Lyrics - Gospelactous

  जगत में आया है तारणहारा  सुनकर हम पतितों की पुकार  १. पाप का प्याला उसने पिया है  मरके मरण को जीत लिया है  खोला स्वर्ग का द्वार   २.गिरते हुआ को पल में उठाकर  पाप करण का नाम मिटाकर  कर दिया बेडा पार  ३. उठो और उठकर सब गाओ  येशु मसीह का नाम जगाओ  कर दो प्रेम प्रचार 

Kya Din Khushi Ka Aaya Lyrics - Gospelactous

  क्या दिन ख़ुशी का आया  रेहमत का बादल छाया  दुनिया का मुंजी आया  आ.....हा.....हाल्लेलुयाह  1. जिब्राइल फरिश्ता आया  पैगाम ख़ुशी का लाया  सब लोगों को सुनाया  आ.....हा.....हाल्लेलुयाह  2. वह तीन मंजूसी आये  सोना मुर्र लोबान लाये  येशु को नज़र चढ़ाये  आ.....हा.....हाल्लेलुयाह  3. और देखो गड़रिये आये  भेड़ों के बच्चे लाये  येशु को भेंट चढ़ाये  आ.....हा.....हाल्लेलुयाह  4. पूरब से निकला तारा  जिसने किया इशारा  रास्ते का हुआ सहारा  आ.....हा.....हाल्लेलुयाह 

Tera Ho Abhishek Aman Ke Rajkumar Lyrics - Gospelactous

  तेरा हो अभिषेक  अमन के राजकुमार  आज हमारे दिल में जनम ले  हे प्रभु येशु महान (२) 1. घोर अँधेरा था , राहें उलझी थी  ये ज़मीं कुछ थी , आसमा कुछ  था तूने आकर फिर संभाला (2) तेरा प्रेम अपार  2. क्या चढ़ाये हम , भेंट में तुझको  सोना मुर लोबान , पास न देने को  वर दे ऐसा तुझ पे कर दे (२) जीवन अपना निसार  3. लहर बड़े दिन की सदा जहां में रहे  दुआ करे मिलकर , अमन जहां में रहे  हम जहां जिस हाल में हों  करेंगे तेरा प्रचार 

Aao Vishwasiyon Lyrics -Nation of Worship - O Come All Ye Faithful

  Verse 1  आओ विश्वासियों  ख़ुशी और जय मनाओ  अब आओ चलें हम बेथलहेम  आओ निहारो दूतों के राजा को  Chorus अब आओ हम सराहें  अब आओ हम सराहें  आओ मिलकर सराहें  मसीह प्रभु को  Verse 2 आओ सब फरिश्तों  आनंद के गीत गाओ  और गाओ सब स्वर्ग के वासियों  आओ और देखो , जन्मा है स्वर्ग का राजा  Chorus* Bridge सारी महिमा के योग्य सारी  स्तुति के योग्य  सारे आदर के योग्य  बस तू है येशु 

Khushiyon Ki Bahaar Liye - Lyrics - Christmas Song - Gospelactous

  खुशियों की बहार लिए  पापी का उद्धार लिए आया है , आया है मेरा मसीहा (2) १. ऐसा प्रेम किया उसने। ..हां। ....हां.... स्वर्गीय सुख छोड़ा उसने हां। ....हां.... हर पापी को बचाने (२) आया आया आया आया आया है  आया है मेरा मसीहा  २. आओ हम सब मिलकर गाये हां  ....हां.... तबला डफ और झांज बजाये हां ....हां.... सब को गीत सुनाये (२)  आया आया आया आया आया है  आया है मेरा मसीहा